DUSU Election 2025 से ठीक पहले AAP की छात्र इकाई ASAP ने कर दिया बड़ा ऐलान!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (16 September 2025): आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ASAP ने साफ कर दिया है कि इस साल उसका पूरा फोकस संगठन निर्माण और कॉलेज स्तर पर मजबूती हासिल करने पर रहेगा। इसी रणनीति के तहत ASAP ने इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। संगठन का मानना है कि छात्र राजनीति का मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना या जीतना नहीं बल्कि छात्रों की वास्तविक समस्याओं को सही मंच पर उठाकर उनका समाधान कराना है।

ASAP ने स्पष्ट किया है कि 2025 में भले ही उसके उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं होंगे, लेकिन अगले साल पूरे दमखम और ताकत के साथ छात्र संघ चुनाव में उतरने का रणनीतिक निर्णय पहले ही ले लिया गया है। संगठन का कहना है कि कॉलेज स्तर पर मजबूत उपस्थिति बनाकर ही वह छात्रों का सबसे बड़ा भरोसेमंद मंच बनेगा।

इस बीच ASAP ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज के छात्र संघ चुनाव में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है। यहां संगठन की प्रत्याशी पलक गुप्ता और अनूर्ति यादव निर्विरोध निर्वाचित हुईं। ASAP का कहना है कि यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं बल्कि विद्यार्थियों का गहरा विश्वास और समर्थन है, जो उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

ASAP लगातार छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रही है। चाहे मेट्रो में छात्रों को मुफ्त यात्रा की मांग हो, हॉस्टल और लाइब्रेरी की कमी का मुद्दा हो या फीस का बढ़ता बोझ, संगठन हर स्तर पर आवाज उठाता रहा है। अब कॉलेज स्तर पर और व्यापक अभियान चलाने की तैयारी में है।

संगठन का लक्ष्य है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर छात्र तक उसकी आवाज पहुंचे और उनकी समस्याओं का ठोस समाधान मिले। ASAP का मानना है कि मजबूत संगठन ही आने वाले समय में छात्र राजनीति को नई दिशा देगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।