अनंगपुर को बचाने मैदान में उतरे सौरभ भारद्वाज: बोले, “एक आवाज़ दो, पूरी ‘आप’ पार्टी बुलडोजर के सामने खड़ी होगी”
1300 साल पुरानी अनंगपुर गांव की विरासत को बचाने के लिए रविवार को फरीदाबाद में आयोजित महापंचायत में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “अगर सरकार अपने हित में कोर्ट के फैसले पलट सकती है, तो लाखों लोगों को बचाने के लिए भी अध्यादेश ला सकती है।”
अधिक पढ़ें...