विट्ठलभाई पटेल ने स्थापित की स्पीकर की निष्पक्षता : मीरा कुमार
रंजन अभिषेक, संवाददाता, टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (25 August 2025): दिल्ली विधानसभा में आयोजित ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन सोमवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले भारतीय स्पीकर विट्ठलभाई पटेल का शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जा रहा है। जब यह केंद्रीय विधानसभा बनी थी तब देश स्वतंत्र नहीं था और अंग्रेज़ी शासन का गहरा प्रभाव था। ऐसे माहौल में भी विट्ठलभाई पटेल ने साहस और मजबूती के साथ संसदीय परंपराओं की शुरुआत की और स्पीकर की निष्पक्षता को स्थापित किया। मीरा कुमार ने कहा कि जब वह स्वयं स्पीकर बनीं तो उन्होंने महसूस किया कि पटेल द्वारा बनाए गए नियम और प्रक्रियाओं ने इस पद की गरिमा और निष्पक्षता को मजबूत आधार दिया।
संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे से कार्यवाही प्रभावित होने के सवाल पर मीरा कुमार ने कहा कि भारतीय सांसद दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में उन पर अपने क्षेत्र की विविध समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को उठाने का दबाव रहता है। यही वजह है कि सदन की कार्यवाही में देश की चुनौतियां और जनता की आवाज़ स्वाभाविक रूप से प्रतिबिंबित होती है।
भारत और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ वार पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विदेश मंत्रालय को जवाब देना चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि नीति स्तर पर किस प्रकार से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों का मजबूती से सामना करना ज़रूरी है।
इससे पहले सत्र को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने संसदीय परंपरा और विधानसभा की कार्यवाही पर अपने विचार साझा किए। वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विट्ठलभाई पटेल द्वारा स्थापित संसदीय मूल्यों की सराहना की और कहा कि उनकी विरासत लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।