“30 दिन में झुको वरना पद छीन जाएगा”: AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का BJP पर हमला
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (25/08/2025): आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एक न्यूज़ एजेंसी को दिए गए हालिया इंटरव्यू को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि शाह के बयान से साफ हो जाता है कि भाजपा किस तरह से राजनीतिक दलों को तोड़ने और नेताओं को डराने का काम करती है।
प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “अमित शाह जी ने अपने इंटरव्यू में साफ इशारा किया कि अगर आप हिमंत बिस्वा शर्मा और शुभेंदु अधिकारी की तरह 30 दिनों में भाजपा में शामिल नहीं होते तो आपका पद छीन लिया जाएगा। और अगर आप मान जाएं तो 32वें दिन आपको शपथ भी दिलाई जा सकती है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा की राजनीति का यही तरीका है कि जो झुके वही सत्ता में टिके।
उन्होंने दिल्ली की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि “लोग आज अरविंद केजरीवाल जी की जेल वाली सरकार को मिस कर रहे हैं, क्योंकि उस दौरान दिल्ली में बिजली-पानी की दिक्कत नहीं थी। आज लंबे-लंबे पावर कट्स हो रहे हैं।”
आप प्रवक्ता ने आगे कहा कि जनता को याद है कि भाजपा ने कैसे हमारे 21 विधायकों को टर्मिनेट कराया, हॉर्स ट्रेडिंग की और किस तरह सुप्रीम कोर्ट ने उनकी एजेंसियों ED और CBI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
प्रियंका कक्कड़ ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी स्पष्ट कहा, “अगर कोई नेता भ्रष्ट है तो उसे 30 दिन नहीं, बल्कि आजीवन कारावास होना चाहिए। लेकिन अगर आरोप झूठे साबित होते हैं, तो झूठी शिकायत करने वाले को भी दोषी ठहराया जाना चाहिए। भाजपा ऐसे नियम केवल सरकारें तोड़ने और विपक्ष को कमजोर करने के लिए लाना चाहती है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।