दिल्ली में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हथियार बरामद
दिल्ली के बदरपुर इलाके में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में एक सक्रिय लुटेरा और स्नैचर हिमांशु सिंह (23) को गिरफ्तार किया गया। STF के अनुसार, इस दौरान हुई गोलीबारी में आरोपी हिमांशु के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। मौके से .32 बोर की एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
अधिक पढ़ें...