New Delhi News (14 December 2025): कांग्रेस पार्टी आज रविवार, 14 दिसंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘वोट-चोर गद्दी छोड़’ नारे के साथ बड़ी महारैली करने जा रही है। रैली की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी रहने वाली है, जिससे राजधानी की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
रैली के मंच पर राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। आयोजन के लिए रामलीला मैदान में दो मंच लगाए गए हैं। मंच के सामने नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि उसके पीछे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बैठने की तैयारी की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने बताया कि यह रैली कांग्रेस के ‘वोट-चोर गद्दी छोड़’ अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें 5 करोड़ से अधिक लोगों ने समर्थन दिया। दिल्ली से करीब चार लाख लोगों ने इस अभियान में हस्ताक्षर कर कांग्रेस को समर्थन दिया है, और उसी क्रम में अब यह महारैली आयोजित की जा रही है।
रैली की तैयारियों को लेकर दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने देर रात रामलीला मैदान पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिल्ली कांग्रेस के सभी 14 जिला अध्यक्ष और ढाई सौ से अधिक ब्लॉक अध्यक्ष पिछले एक महीने से इस रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। स्थानीय स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां नेताओं को सौंपी गई हैं।
गौरतलब है कि रामलीला मैदान में पहले भी कई ऐतिहासिक रैलियां हो चुकी हैं और कांग्रेस यहां समय-समय पर बड़े राजनीतिक आयोजन करती रही है। रैली को देखते हुए मैदान के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे इलाके को कांग्रेस के बैनरों, होर्डिंग्स और कटआउट्स से सजाया गया है, जिससे राजधानी में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।