2026 में शुरू होगा चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, लाखों लोगों को मिलेगा स्वच्छ पानी
कैबिनेट बैठक के बाद सोमवार शाम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि चंद्रावल का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वर्ष 2026 में शुरू होने जा रहा है, जिससे राजधानी को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली के पेयजल संकट को दूर करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।
अधिक पढ़ें...