New Delhi News (27 March 2026): राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG की उपलब्धता को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल LPG का कोटा 20% से बढ़ाकर 50% किए जाने के बाद सप्लाई को तेजी से ज़मीनी स्तर पर लागू किया गया है। इसके तहत अब प्रतिदिन मिलने वाले सिलेंडरों की संख्या 1800 से बढ़कर 4500 हो गई है।
मंत्री ने कहा कि बढ़ी हुई सप्लाई से जरूरी सेवाओं, होटल-रेस्टोरेंट, छोटे उद्योगों और प्रवासी मजदूरों की जरूरतें बिना किसी रुकावट के पूरी हो सकेंगी। नई व्यवस्था के तहत सप्लाई वितरण को सात प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा होटल, रेस्टोरेंट और फूड सेक्टर को दिया गया है, ताकि कारोबार प्रभावित न हो।
नई वितरण प्रणाली के अनुसार जरूरी सेवाओं, सरकारी संस्थानों, कैटरिंग, छोटे उद्योगों, खेल सुविधाओं और प्रवासी मजदूरों के लिए अलग-अलग कोटा तय किया गया है। खास तौर पर होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर को 75% यानी 3375 सिलेंडर आवंटित किए गए हैं, जिससे बाजार में किसी तरह की कमी की स्थिति न बने और आर्थिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहें।
सरकार ने साफ किया है कि राजधानी में LPG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कालाबाजारी या जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री के अनुसार, 70 टीमें लगातार मैदान में निगरानी कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मंत्री ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह समय पर लिया गया निर्णय दिल्ली सहित पूरे देश के व्यापारियों, श्रमिकों और सेवा क्षेत्र से जुड़े लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।