मंत्री गोपाल राय ने बाबरपुर में विकास कार्यों का किया उद्घाटन, महिलाओं को ₹2100 और बुजुर्गों के इलाज का वादा
दिल्ली के पर्यावरण और विकास मंत्री गोपाल राय ने बाबरपुर में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने यमुना विहार, नूर-ए-इलाही, सुभाष मोहल्ला, मोहनपुरी और नार्थ घोंडा की सड़कों का उद्घाटन किया। गोपाल राय ने बताया कि बाबरपुर में अब तक 900 से ज्यादा सड़कों का निर्माण हो चुका है और बाकी सड़कों का काम भी जल्द पूरा होगा।
अधिक पढ़ें...