नोएडा (13 मार्च 2025): नोएडा के सेक्टर-32 में उद्यान विभाग के डंपिंग ग्राउंड में एक बार फिर आग लग गई, जिससे आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इस घटना से सेक्टर-31, 33, 23, 35, 34, 40, 51, होशियारपुर और सेक्टर-39 समेत करीब 3-4 किलोमीटर के क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। स्थानीय निवासियों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ गई हैं और एलिवेटेड रोड पर वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि इससे पहले भी 25 मार्च 2024 को इसी डंपिंग ग्राउंड में आग लगी थी, जो 5-6 दिनों तक सुलगती रही थी। इस बार भी हालात वैसे ही बने हुए हैं। आग बुझाने के लिए कई फायर टेंडर तैनात किए गए हैं, जिससे लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल इस डंपिंग ग्राउंड में आग लग जाती है, लेकिन इसके स्थाई समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
डंपिंग ग्राउंड से महज दो किलोमीटर की दूरी पर सरकारी अस्पताल और बच्चों का अस्पताल स्थित हैं, जहां धुएं का प्रतिकूल प्रभाव मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी (Vandana Tripathi) ने बताया कि प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है। वहां पानी का छिड़काव किया जा रहा है, और हालात में पहले से सुधार हो रहा है। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्राधिकरण प्रतिबद्ध है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।