AAP को टारगेट क्यों? पीएम मोदी पर भी FIR, मीडिया चलाए ब्रेकिंग: संजय सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 मार्च, 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया पर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया सिर्फ AAP के खिलाफ खबरें दिखाता है, लेकिन जब वही मामले बीजेपी नेताओं से जुड़े होते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा, “अगर हमारे खिलाफ कोई खबर है, तो उसे जरूर दिखाएं, लेकिन निष्पक्ष पत्रकारिता करें। AAP को टारगेट करना बंद करें। अरविंद केजरीवाल पर FIR की खबर दिखाने से पहले उसकी जांच तो कर लेते। शिकायत क्या है, यह देख लेते।”

संजय सिंह ने बताया कि शिकायत में पब्लिक प्रॉपर्टी पर होर्डिंग लगाने का आरोप लगाया गया है। लेकिन इस शिकायत में सिर्फ AAP के नाम नहीं थे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सांसद मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और निकिता शर्मा जैसे बीजेपी नेताओं के नाम भी शामिल थे।

उन्होंने कहा, “जब कोर्ट ने आदेश दिया कि डायरी नंबर 22B के तहत FIR दर्ज हो, तो मीडिया को यह भी दिखाना चाहिए कि पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की बात कही गई है। लेकिन मीडिया को यह सब नजर नहीं आता।”

संजय सिंह ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री के खिलाफ FIR हुई है, तो उनके मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी भी वही करेगी। उन्होंने मीडिया से निष्पक्ष रिपोर्टिंग की मांग की और कोर्ट के आदेशों का सम्मान करने की अपील की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।