मोदी जी की गारंटी या जुमला?, होली पर मिलेगा फ्री सिलेंडर?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 मार्च, 2025): दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता विपक्ष आतिशी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब तक कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।

आतिशी ने कहा, “बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च तक हर महिला के खाते में 2500 रुपये की पहली किश्त आ जाएगी। लेकिन आज 11 मार्च हो गया है, अभी तक रजिस्ट्रेशन तक शुरू नहीं हुआ। यह साबित हो गया कि मोदी जी की गारंटी सिर्फ एक जुमला थी।”

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने होली और दिवाली पर हर महिला को एक मुफ्त गैस सिलेंडर देने का भी वादा किया था। लेकिन होली में सिर्फ तीन दिन बचे हैं और अब तक किसी महिला को सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने सवाल किया कि क्या 14 मार्च को सच में दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिलेगा या यह भी एक और जुमला निकलेगा?

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से कई महिलाएं आज सड़कों पर उतरकर बीजेपी से जवाब मांग रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने बीजेपी पर भरोसा कर वोट दिया था, लेकिन अब सरकार अपने ही वादों से पीछे हट रही है।

नेता विपक्ष ने कहा कि अगर बीजेपी अपने वादों को पूरा नहीं कर सकती, तो उसे जनता से झूठे वादे करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी की मुख्यमंत्री से अपील की कि वे दिल्ली की महिलाओं को जल्द से जल्द उनका हक दें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।