दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का जनसंपर्क जारी, आम जनता से मिलकर सुन रही समस्याएं

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 मार्च, 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार जनता से संवाद कर रही हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वह हर दिन अपने शालीमार बाग स्थित आवास पर सुबह 8 बजे से एक घंटे तक आम लोगों से मुलाकात कर रही हैं। लोग लंबी कतारों में लगकर अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर उनसे मिलने आ रहे हैं।

आज भी सीएम रेखा गुप्ता आम जनता से मिल रही हैं और उनकी समस्याओं को सुन रही हैं। इसके बाद वह दोपहर 12 बजे दिल्ली बीजेपी कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगी, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा करेंगी।

इस बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) के क्लस्टर कर्मचारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों के डेलीगेशन से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि वह पहले पूरी प्रणाली को समझना चाहती हैं, ताकि सही फैसले ले सकें। उन्होंने कर्मचारियों से इस संबंध में थोड़ा समय देने की अपील की।

मुख्यमंत्री बनने के बाद से रेखा गुप्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय हैं और लोगों से सीधा संवाद कर रही हैं। जनता को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द निकलेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।