महिला सम्मान राशि योजना में भ्रष्टाचार , आप प्रवक्ता ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप!
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (09 मार्च 2025): दिल्ली में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई जा रही महिला सम्मान राशि योजना अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता धर्मेंद्र भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भारद्वाज के अनुसार, महिलाओं को ₹2500 की सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए ₹30,000 तक खर्च करने पड़ेंगे, जिससे इस योजना का उद्देश्य ही विफल होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं की मदद के बजाय भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का जरिया बन गई है।
आप प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि इस राशि को पाने के लिए महिलाओं को अत्यधिक शुल्क देना पड़ेगा। उन्होंने इसका पूरा ब्रेकअप देते हुए बताया कि आय प्रमाण पत्र बनवाने में ₹10,000, आधार कार्ड में सुधार के लिए ₹5,000, वोटर आईडी में संशोधन के लिए ₹5,000 और विधायक (MLA) स्टाफ को सुविधा शुल्क के रूप में ₹10,000 तक देने पड़ सकते हैं। भारद्वाज ने दावा किया कि ये सभी शुल्क अनावश्यक रूप से वसूले जा सकते हैं और भाजपा ने इस योजना के नाम पर एक नया माफिया तंत्र खड़ा कर देगा।
धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी सरकार ने इस योजना का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण महिलाओं को इसका कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलने वाला है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन और सरकारी विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जिससे जरूरतमंद महिलाओं तक यह राशि पहुंच ही नहीं पाएगी।
इस मुद्दे पर बीजेपी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह विवाद दिल्ली की राजनीति में गर्मी ला सकता है। अगर आम आदमी पार्टी के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। वहीं, दिल्ली की महिलाओं में भी इस भ्रष्टाचार को लेकर सतर्कता बरती जा रही है । अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है और क्या महिलाएं इस सम्मान राशि योजना का वास्तविक लाभ उठा पाएंगी या नहीं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।