नई दिल्ली (08 मार्च 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मोदी सरकार की ‘महिला समृद्धि स्कीम’ पर बड़ा हमला बोलते हुए इसे एक और जुमला करार दिया। उन्होंने दावा किया कि इस योजना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उससे यह साफ हो जाता है कि यह सिर्फ एक दिखावटी स्कीम है और इसका दिल्ली की ज्यादातर महिलाओं को कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकतर योजनाएं सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रहती हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर इनका कोई असर नहीं दिखता।
संजय सिंह ने दिल्ली की महिलाओं को लेकर आंकड़े पेश करते हुए कहा कि इस स्कीम से राजधानी की 10% महिलाएं भी लाभान्वित नहीं हो पाएंगी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार की नीतियां सिर्फ प्रचार तक सीमित होंगी और उनका लाभ ज़रूरतमंदों तक नहीं पहुंचेगा, तो ऐसी योजनाओं का क्या फायदा? उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की जा रही है, लेकिन हकीकत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।