नई दिल्ली (06 March 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आर्ट ऑफ लिविंग के एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया और इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है, तो उनका जवाब था कि जिम्मेदारियों का अहसास उन्हें थोड़ा डराता है, क्योंकि दिल्लीवासियों की उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं।
उन्होंने मंच से कहा, “आज यहां आकर और आप सभी का आशीर्वाद पाकर मुझे संकल्प, दृढ़ता और आत्मविश्वास की नई ऊर्जा मिली है।” मुख्यमंत्री ने यह भी साझा किया कि जब उन्होंने अपने परिवार के साथ आर्ट ऑफ लिविंग का ज्ञान सत्र पूरा किया, तो उन्हें एहसास हुआ कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज सही तरीके से जीने की कला सीखना है।
रेखा गुप्ता ने कहा, “यदि किसी को एक सार्थक सामाजिक जीवन जीना है, तो आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ना बहुत जरूरी है।” उन्होंने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर द्वारा समाज और पर्यावरण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा, “गुरुदेव, आपने करोड़ों लोगों को जीवन जीने की कला सिखाई है। न केवल लोगों का जीवन सुधारा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और समाज सुधार से जुड़े अनगिनत प्रोजेक्ट भी पूरे किए हैं। आपने लाखों पेड़ लगाए, नदियों को साफ किया और समाज के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाया है। आपके इन प्रयासों ने देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।”
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के योगदान को सराहा और आर्ट ऑफ लिविंग के महत्व को रेखांकित किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।