25,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06 मार्च 2025): थाना इकोटेक प्रथम पुलिस और 25,000 रुपये के इनामी बदमाश के बीच बीती रात मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि 5 मार्च की रात थाना इकोटेक प्रथम पुलिस एएमआर मॉल के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने के बजाय एएमआर मॉल के पीछे पुस्ते की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, तो खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश (निवासी बेगमपुर, थाना प्रेमनगर, दिल्ली) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 20 वर्ष है। जांच में पता चला कि वह एक फरार अपराधी था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक एफजेड मोटरसाइकिल बरामद की है।

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।