दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा, डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट हुए आग बबूला
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (03 मार्च 2025): दिल्ली विधानसभा में सोमवार को CAG हेल्थ रिपोर्ट पर चर्चा से पहले जोरदार हंगामा देखने को मिला। जैसे ही चर्चा शुरू होने वाली थी, विपक्षी दलों के विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे सदन में अव्यवस्था फैल गई। हंगामे को नियंत्रित करने के लिए कई बार स्पीकर को हस्तक्षेप करना पड़ा, लेकिन विरोधी दलों के विधायक शांत नहीं हुए।
इस हंगामे पर डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ( Mohan Singh Bisht) ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “अगर मैं चेयर पर बैठा तो हंगामा करने वाले विधायकों को तुरंत बाहर निकाल दूंगा।” उन्होंने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि विधानसभा की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। हालांकि, विरोधी दलों ने सरकार पर घोटालों को छिपाने का आरोप लगाया और रिपोर्ट पर खुली बहस की मांग की, जिससे सदन का माहौल गर्मा गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।