नई दिल्ली (02 मार्च 2025): राजनीतिक गलियारों में इन दिनों दिल्ली के नए एलजी के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के प्रधान सचिव पीके मिश्रा (PK Mishra) दिल्ली के नए उपराज्यपाल (एलजी) बनाए जा सकते हैं।
पी.के. मिश्रा: प्रशासनिक सेवा से प्रधानमंत्री कार्यालय तक का सफर
पी.के. मिश्रा गुजरात कैडर के 1972 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी की है और सेवानिवृत्ति के बाद गुजरात विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दी हैं। सितंबर 2019 में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था, और जून 2024 में उनका कार्यकाल पुनः बढ़ाया गया।
दिल्ली के उपराज्यपाल का पद भूमिका और महत्व
दिल्ली के उपराज्यपाल केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि होते हैं। उनकी सहमति के बिना कोई भी कार्य या बिल पास नहीं होता। इसलिए, यह पद प्रशासनिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
हालांकि इन नियुक्तियों को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ये परिवर्तन होते हैं, तो यह केंद्र सरकार और भाजपा संगठन में नए समीकरण स्थापित कर सकते हैं। आगामी दिनों में इन संभावित नियुक्तियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।