नोएडा (28 फरवरी 2025): अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही नोएडा पुलिस ने एक बार फिर बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए मुठभेड़ में एक को घायल कर गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी पुलिस की घेराबंदी में फंसकर दबोच लिया गया। यह मुठभेड़ 27/28 फरवरी 2025 की रात थाना सेक्टर-39 पुलिस और दो बदमाशों के बीच हुई, जब पुलिस सेक्टर-44 के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, एमिटी गोल चक्कर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान विजय (25) पुत्र धर्मवीर, निवासी ग्राम सरूरपुर, थाना सदर, जिला फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथी नौशाद उर्फ टोला (22) पुत्र युसूफ मलिक, निवासी मोरना, थाना सेक्टर-24, नोएडा को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, नोएडा के विभिन्न इलाकों से छीने गए 8 मोबाइल फोन, 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों अपराधी शातिर किस्म के हैं और राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, और पुलिस शहर में अपराध पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयासरत है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।