नई दिल्ली (27 फरवरी, 2025): दिल्ली विधानसभा का 8वां सत्र जारी है, लेकिन सत्र के दौरान हंगामा और व्यवधान के कारण आम आदमी पार्टी (AAP) के 21 विधायकों को तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। आज इन विधायकों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो सकता है। इस प्रदर्शन की अगुवाई नेता प्रतिपक्ष आतिशी करेंगी और विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा।
सत्र का तीसरा दिन है, और आज सदन में डिप्टी स्पीकर के चयन को लेकर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाए जाने की संभावना है। मोहन सिंह बिष्ट 6 बार के विधायक हैं और इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समर्थन दे सकती हैं।
इसके अलावा, 25 फरवरी को पेश की गई CAG (कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) रिपोर्ट पर भी आज सदन में चर्चा जारी रहेगी। रिपोर्ट में विभिन्न मुद्दों पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं, जिसे लेकर विपक्षी दलों ने सरकार से जवाब मांगा है।
दिल्ली विधानसभा सत्र 1 मार्च तक चलेगा, और इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।