दिल्ली विधानसभा में हंगामे के बाद AAP के 21 विधायक निलंबित

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (27 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों द्वारा “जय भीम” के नारे लगाने और हंगामा करने के चलते विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कड़ा रुख अपनाया। पहले एक विधायक को निष्कासित किया गया, फिर 12 और अंत में विधानसभा में उपस्थित विपक्ष के सभी 21 विधायकों को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया गया। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इन विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया।

इस फैसले के खिलाफ आप नेता आतिशी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और भाजपा पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “भाजपा वालों ने सरकार में आते है तानाशाही की हदें पार कर दी। ‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया। और आज “आप” विधायकों को विधान सभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा। ऐसा दिल्ली विधान सभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधान सभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा।”

घटना के बाद AAP समर्थकों और नेताओं में रोष है। पार्टी ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश करार दिया और कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि सदन की गरिमा बनाए रखना जरूरी है और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस विवाद ने दिल्ली की राजनीति को और गर्मा दिया है। आम आदमी पार्टी इस निलंबन के खिलाफ सड़क से लेकर अदालत तक जाने की रणनीति बना रही है, जबकि भाजपा इसे अनुशासनात्मक कार्रवाई बता रही है। अब देखना होगा कि यह मुद्दा आगे क्या रुख लेता है और दिल्ली की राजनीति पर इसका क्या असर पड़ता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।