सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया जी. डी. इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (24 फरवरी 2025): महामेधा रोड, सूरजपुर स्थित जी. डी. इंटरनेशनल स्कूल के उद्घाटन समारोह का आयोजन रविवार, 23 फरवरी को बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी विधायक श्रीचंद शर्मा और जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

समारोह में डॉ. महेश शर्मा ने विधिवत रिबन काटकर स्कूल का उद्घाटन किया और कहा कि शिक्षा ही देश की प्रगति का मूल आधार है। उन्होंने विद्यालय को “शिक्षा का मंदिर” बताते हुए कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान से बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं और उनका भविष्य संवारते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

एमएलसी विधायक श्रीचंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में केवल आधुनिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का भी ज्ञान दिया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत प्राचीन काल से ही आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विश्वगुरु रहा है और आज पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक बिजेंद्र मुद्गल, प्रधानाचार्य निशा पंत, बी. के. भारद्वाज पंडित, शिवकुमार आर्य, भाजपा मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, ज्ञान मुद्गल, जयदेव शर्मा, राजेश ठेकेदार, अर्पित तिवारी, अविनाश शर्मा, मानकचंद शर्मा, प्रेमवीर शर्मा, सुखवीर शर्मा, रमेश आर्य, अनिल नागर, भगत सिंह, आर्य सुनील, सौनक अतुल शर्मा, डॉ. कृष्ण, वशिष्ठ डॉ. ओमप्रकाश, अखिलेश सिंह, चेतन सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यालय उद्घाटन के इस शुभ अवसर पर अतिथियों ने स्कूल की सुविधाओं का अवलोकन किया और बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस भव्य समारोह में शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण के महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई और सभी उपस्थित लोगों ने विद्यालय की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।