Greater Noida News (12/11/2026): जारचा थाना पुलिस ने मारपीट और फावड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छांयसा गांव निवासी प्रमोद (45) और मनोज (50) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को पीड़ित ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उसके और उसके पिता व भाइयों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फावड़े से भी हमला किया गया, जिसमें पीड़ित और उसके परिजन घायल हो गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।
शिकायत के आधार पर थाना जारचा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। 10 नवंबर को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को ग्राम दयानगर की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक फावड़ा बरामद किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।