ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की मंजूरी को लेकर CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (11 November 2026): नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कनेक्टिविटी को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल के बड़े फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक एक्वा लाइन मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी मिलने पर इसे शहर के बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक परिवहन के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नया भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक मेट्रो रेल एक्वा लाइन कॉरिडोर के विस्तार को स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण से मेट्रो रेल नेटवर्क का व्यापक विस्तार होगा और शहर के बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने आवागमन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने वाले इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की
लंबाई 8.449 किलोमीटर होगी और इस पर पांच एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। करीब 2,390 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस विस्तार के तहत सेक्टर-61 पर दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा भी मिलेगी, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच यात्रियों का आवागमन अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।