दीपावली और भैया दूज पर भी सेक्टर बीटा-1 में सफाई व्यवस्था बदहाल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (12/11/2026): सेक्टर बीटा-1 में दीपावली और भैया दूज जैसे त्योहारों पर भी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। सेक्टर की सड़कों और आसपास के इलाकों में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

RWA बीटा-1 के महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से सेक्टर में फैली गंदगी को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के स्वास्थ्य विभाग और सफाई ठेकेदार को लगातार शिकायत दी जा रही है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सुपरवाइजरों और सफाई ठेकेदार की लापरवाही के चलते सेक्टर की स्थिति खराब बनी हुई है।

हरेन्द्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि सेक्टर में तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही जिम्मेदारी में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार, कर्मचारियों, सुपरवाइजरों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।