नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों को PM मोदी की बड़ा संदेश | पढ़े पूरी खबर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (11 November 2026): नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेजी से बढ़ते शहरी विकास के बीच लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि जब नोएडा और ग्रेटर नोएडा का विकास तेजी से हो रहा है, तो लोगों का रोजाना का सफर लंबा क्यों होना चाहिए? उन्होंने कहा कि एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रधानमंत्री के मुताबिक, इस विस्तार से कार्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों और व्यावसायिक केंद्रों तक पहुंच आसान होगी। साथ ही सड़कों पर जाम की समस्या कम करने और यात्रियों के यात्रा समय में कमी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इसे बेहतर कनेक्टिविटी और Ease of Living की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (गौर चौक) तक प्रस्तावित 8.449 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है। करीब 2,390 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉरिडोर पर पांच एलिवेटेड स्टेशन विकसित किए जाएंगे।

इस परियोजना से खासतौर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सेक्टर-61 पर दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा मिलने से दिल्ली और एनसीआर के अन्य हिस्सों तक आवागमन भी अधिक सुविधाजनक होगा।

मेट्रो विस्तार को क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही कनेक्टिविटी की मांग को पूरा करने वाला महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। अब लोगों को उम्मीद है कि परियोजना का निर्माण जल्द शुरू होगा और उन्हें रोजाना के सफर में राहत मिलेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।