Noida News (11/11/2026): नोएडा में अमित हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी को थाना फेस-1 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-3 स्थित एक पार्क में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आफताब के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में वांछित आफताब सेक्टर-3 के एक पार्क में मौजूद है और वहां से फरार होने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना फेस-1 पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पार्क के बाहर आरोपी की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। पुलिस टीम को देखकर आफताब अपने साथी के साथ भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अमित हत्याकांड की घटना 8 और 9 नवंबर की मध्यरात्रि की है। स्कूटी टकराने को लेकर हुए विवाद में अमित और शिवम के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई, जबकि शिवम का इलाज जारी है। इस मामले में थाना फेस-1 में मुकदमा अपराध संख्या 579/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 109 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आफताब उर्फ तुस्सी पुत्र रियाजुद्दीन, निवासी नया बांस, सेक्टर-15, नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आफताब के खिलाफ पहले से तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।