राष्ट्रचिंतना की 24वीं गोष्ठी में बोले अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय “चंद वोटों के लिए घुसपैठ का समर्थन सबसे बड़ा देशद्रोह”
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (23 फरवरी 2025): जीएनआईओटी (GNIOT) सभागार में रविवार को राष्ट्रचिंतना की 24वीं गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता और राष्ट्रीय चिंतक अश्विनी उपाध्याय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्वानों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।
गोष्ठी की शुरुआत में विषय का परिचय देते हुए प्रोफेसर विवेक कुमार ने कहा कि अश्विनी उपाध्याय राष्ट्रवाद के प्रमुख संवाहकों में से एक हैं और पीआईएल विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। वे इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और जापानियों के साथ मारुति में भी सेवा दे चुके हैं। राष्ट्रचिंतना के अध्यक्ष प्रो. बलवंत सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि अनुच्छेद 370 का उन्मूलन, राम मंदिर निर्माण और ‘एक देश, एक विधान’ जैसे मुद्दे भारत की स्वतंत्रता के समय से ही स्वप्न रहे हैं। इनमें से कुछ पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ अभी पूरे होने की राह पर हैं।
अपने प्रेरक भाषण में अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि समाज और परिवार में विचारों की एकरूपता आवश्यक है, ठीक वैसे ही एक राष्ट्र के लिए ‘एक देश, एक विधान’ अनिवार्य है। यदि समय रहते बीमारी का इलाज नहीं किया गया, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली को सुधारने की आवश्यकता है और मैकाले मिशनरी शिक्षा को पूरी तरह बदलना होगा। गुरुकुल शिक्षा प्रणाली की तरह पूरे देश में एक समान शिक्षा नीति लागू करनी चाहिए, जिससे जाति, भेदभाव और क्षेत्रवाद का उन्मूलन हो सके।
उन्होंने मिशनरी शिक्षा और मदरसों को भारतीय संस्कृति व संस्कारों के लिए खतरा बताया और कहा कि संपूर्ण भारत में समान शिक्षा और समान कानून होना चाहिए। धर्मांतरण को 50,000 करोड़ रुपए का अनैतिक व्यापार करार देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मिशनरी, नक्सलवादी, देशद्रोही, यूट्यूबर और उग्रवादियों को विदेशी फंडिंग (FCRA) के माध्यम से पैसा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक भारतीय संसद में धर्मांतरण रोकने के लिए कोई गंभीर चर्चा नहीं हुई है, जबकि यह सबसे बड़ा देशद्रोह है।
घुसपैठ के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चंद वोटों के लिए घुसपैठ का समर्थन सबसे बड़ा देशद्रोह है। उन्होंने हाल ही में नोएडा में एक कॉलोनी में हुए पथराव और बंधक बनाने की घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि घुसपैठियों द्वारा ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं। यहां तक कि घरेलू सहायक भी जहरीली मानसिकता के कारण भोजन में गंदगी परोसने तक की हरकत कर रहे हैं।
उन्होंने ड्रग्स और अश्लीलता को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और कहा कि शिक्षण संस्थानों में ‘ड्रग जेहाद’ पनप रहा है। नशा और अश्लीलता समाज को अंदर से खोखला कर रहे हैं। उन्होंने संसद को देश की समस्याओं के निवारण का सबसे बड़ा मंच बताते हुए कहा कि धर्म की विजय और अधर्म का नाश अब आवश्यक हो गया है।
कार्यक्रम के संयोजक नरेश गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ. नीरज कौशिक, अजय गुप्ता, राजेंद्र सोनी, चंद गुप्ता, सुरजीत, मेजर निशा, मेजर सुदर्शन, डॉ. अंशु, कैप्टन राजीव सक्सेना, रेखा सक्सेना, अरविंद तिवारी, आदेश सिंघल, डॉ. संदीप, डॉ. विपिन, सीताराम, राजेश बिहारी, संगीता वर्मा, धन प्रकाश, प्रो. विनोद, महेंद्र उपाध्याय, विशाल दुबे, डॉ. अंबिका प्रसाद पांडे, आर.सी. गुप्ता, अवधेश गुप्ता, राजेश, मनीष, भोला ठाकुर, किसलय, डॉ. निधि, के.पी. सिंह, अरविंद साहू, आर.पी. सिंह, उमा शंकर, विजय कंबोज, पंकज, अनिल बिधूड़ी, उमेश पांडे, श्रीनिवास, ठाकुर सुरेंद्र, सूबेदार अरुण, अंजलि शिशोदिया, राजीव कुमार, डॉ. ए.के. सिंह, जयवीर, धर्मपाल भाटिया समेत कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।