Noida News (01/11/2026): गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में 31 अक्टूबर की रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की सीआरटी टीम और थाना सेक्टर-126 पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस दौरान बदमाश और दो पुलिसकर्मियों को गोली लग गई।
मृतक की पहचान अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी पुत्र धनेश, निवासी ग्राम छपार, जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों में हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर धाराओं में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।
अमन त्यागी थाना बादलपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 306/2026 में भी वांछित था। इस मामले में उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 351(2), 3(5) और 126 के तहत मुकदमा दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। मौके पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस अब मृतक के अन्य आपराधिक मामलों और घटनाक्रम से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।