AI और ग्रीन कंप्यूटिंग पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में 1354 शोध पत्रों में से 230 को मिली जगह
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (31 October 2026): ग्रेटर नोएडा स्थित आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय IEEE सम्मेलन ICAC2N-2026 का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित इस सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन को IEEE उत्तर प्रदेश सेक्शन का तकनीकी सह-प्रायोजन प्राप्त था।
सम्मेलन के लिए देश-विदेश से कुल 1,354 शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनकी प्लेगरिज्म जांच और विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई। गहन मूल्यांकन के बाद लगभग 230 शोध पत्रों को प्रस्तुतीकरण के लिए चुना गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य Artificial Intelligence (AI), Cloud Computing, Networking, Communication Technology और Computing के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध एवं तकनीकी विकास पर विचार-विमर्श करना था।
पहले दिन सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती वंदना और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) एस.एन. सिंह, निदेशक ABVIIITM ग्वालियर एवं सलाहकार IEEE उत्तर प्रदेश सेक्शन सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। आई.टी.एस. एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन सोहिल चड्ढा, कॉलेज निदेशक प्रो. (डॉ.) मयंक गर्ग, डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) विष्णु शर्मा और विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जया सिन्हा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) एस.एन. सिंह ने अपने संबोधन में Green Computing, ऊर्जा की कम खपत और कुशल कोडिंग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि Artificial Intelligence का उपयोग जिम्मेदारी और विवेक के साथ किया जाना चाहिए। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने AI आधारित डेटा सेंटर, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा टेक्नोलॉजी और आधुनिक नेटवर्किंग के भविष्य पर अपने विचार साझा किए।
पहले दिन प्रो. डॉ. संदीप पोद्दार (Lincoln University College, Malaysia), प्रो. (डॉ.) सतीश के. सिंह (IIIT इलाहाबाद), प्रो. (डॉ.) प्रभाकर तिवारी (MMMUT गोरखपुर), प्रो. (डॉ.) वरुण कक्कड़ (BTKIT द्वाराहाट), OneSpan India के वाइस प्रेसिडेंट आशीष गुप्ता और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से जुड़े प्रो. (डॉ.) सिद्धार्थ शंकर सक्सेना सहित कई विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।
सम्मेलन के दौरान IEEE Xplore Conference Proceedings (ISBN: 979-8-3315-6477-3) का भी विमोचन किया गया। इसमें चयनित शोध पत्रों को शामिल किया गया है, जो शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री के रूप में काम करेंगे।
दूसरे दिन भी तकनीकी सत्रों और शोध पत्र प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ताओं में प्रो. (डॉ.) आशीष के. सिंह (MNNIT इलाहाबाद), प्रो. (डॉ.) करण सिंह (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय), प्रो. (डॉ.) नीतेश पुरोहित (SGSITS इंदौर) और प्रो. (डॉ.) अविनाश सिंह (University of Technology, Sydney, Australia) शामिल रहे। विशेषज्ञों ने Neuro-adaptive Brain-Computer Interaction, उद्योगों में AI के बढ़ते अनुप्रयोग और भविष्य की Networking Technologies जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
समापन समारोह में सम्मेलन प्रकाशन अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संध्या उमराव ने वैलेडिक्टरी सत्र का संचालन किया। सम्मेलन अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जया सिन्हा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, शोधकर्ताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों, आयोजन समिति और छात्र स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की।
राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। दो दिवसीय आयोजन ने तकनीकी अनुसंधान, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए शोधकर्ताओं एवं उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।