त्योहारों से पहले Central Noida Police का एक्शन प्लान तैयार, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (28 October 2026): आगामी त्योहारों के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी प्रथम दीक्षा सिंह, एसीपी द्वितीय कमलेश कांत और एसीपी तृतीय राजीव कुमार सहित फेस-2, फेस-3, बिसरख, सेक्टर-63, सूरजपुर, इकोटेक-3, सेक्टर-142 और बादलपुर थानों के प्रभारी तथा चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की निगरानी
त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को पैदल गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने तथा सोशल मीडिया की लगातार निगरानी करने को कहा गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों पर फोकस
बैठक में अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हुए थाना और चौकी स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली का आकलन किया गया। डीसीपी ने वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच तथा प्रभावी रात्रि गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महिला सुरक्षा और जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा, यक्ष (Yaksha) ऐप के प्रभावी उपयोग और ई-साक्ष्य (E-Sakshya) एवं ई-समन (E-Samman) जैसी डिजिटल प्रणालियों के बेहतर इस्तेमाल के निर्देश दिए गए।

विदेशी नागरिकों के सत्यापन पर भी जोर
पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में रह रहे नाइजीरियाई नागरिकों के सत्यापन, संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने और आवश्यकता के अनुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने, जनसंपर्क बढ़ाने और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस का जोर त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने और आम लोगों के लिए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।