नोएडा में बंद मकानों में चोरी करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, दो लाख रुपये बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (27/10/2026): नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने के आरोप में 26 वर्षीय अभिषेक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो लाख रुपये नकद, चोरी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई जुपिटर स्कूटी बरामद की है। आरोपी सेक्टर-45 के सदरपुर में किराये के मकान में रहता था और मूल रूप से हरियाणा के पलवल का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता था। सामान पहुंचाने के दौरान वह खाली मकानों और ताला लगे घरों की रेकी करता था। करीब दो सप्ताह पहले उसने सेक्टर-41 के एक खाली मकान से नकदी और आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने 27 अक्टूबर को उसे सेक्टर-41 में गेट नंबर-16 से आगे ई-ब्लॉक पार्क के बाहर सर्विस रोड से गिरफ्तार किया।

जांच के अनुसार, आरोपी ने चोरी किए गए आभूषण एक राहगीर को अपनी मजबूरी बताकर बेच दिए थे। पुलिस ने बिक्री से मिली रकम में से दो लाख रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा दो जोड़ी सफेद धातु की पाजेब, दो चुकटी, दो छोटे कड़े और घटना में इस्तेमाल की गई जुपिटर स्कूटी (नंबर यूपी-16-सीएस-1503) भी बरामद की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2026 में चोरी और चोरी का सामान रखने से संबंधित मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2020 में भी थाना सेक्टर-39 में उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।