पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे सवाल! मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान, परिजनों ने की Re-PM और FIR की मांग
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (27 October 2026): ग्रेटर नोएडा में एक मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट में गंभीर चोटों का पूरा विवरण दर्ज नहीं होने का आरोप लगाते हुए मामले की दोबारा जांच (Re-Postmortem) कराने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (DCP) सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर को प्रार्थना पत्र दिया गया है।
प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता तरुण कुमार ने दावा किया है कि मृतक रणविजय ढाका के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनका पूरा विवरण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। शिकायत के अनुसार, मृतक के घुटनों पर चोट, शरीर पर खरोंच और रगड़ के निशान होने के साथ-साथ छाती एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ता ने आंतरिक चोटों और हड्डियों में फ्रैक्चर से जुड़े पहलुओं की भी दोबारा जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम (Re-PM) कराने, चोटों की प्रकृति और परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि मामले से जुड़े वीडियो और अन्य परिस्थितियों की जांच कर सभी तथ्यों को सामने लाया जाना चाहिए।
DCP/ADCP ग्रेटर नोएडा को कराया गया अवगत
इस मामले में DCP/ADCP ग्रेटर नोएडा को अवगत कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का जवाब प्राप्त होने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा। फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग के संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होना बाकी है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।