नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग, 6 दुकानें जलकर खाक, एक व्यक्ति की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (24/10/2026): नोएडा के सेक्टर-125 में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 5 से 6 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग बुझाने के बाद घटनास्थल की जांच के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद घटनास्थल की तलाशी ली गई, जिसमें एक व्यक्ति का शव मिला। मामला थाना सेक्टर-126 क्षेत्र का है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि आग लगने के समय व्यक्ति दुकान के अंदर मौजूद था या नहीं।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग घटना की जांच कर रहे हैं। आग की चपेट में आई दुकानों में हुए नुकसान का आकलन भी किया जाना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आ सकेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।