ग्रेटर नोएडा में मामूली विवाद में चली गोली, एक घायल दो गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21 फरवरी 2025): ग्रेटर नोएडा से मामूली विवाद में गोली चलने की खबर सामने आई है। बता दें कि थाना दनकौर के एक गांव में दो लोगों के बीच गाड़ी से धूल उड़ाने पर विवाद हो गया। पहले तो विवाद गली गलौज से शुरू हुआ, फिर मारपीट होते-होते गोली चलने तक पहुंचे गया। जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। वहीं पुलिस ने मारपीट करने वाले और गोली चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 फरवरी को थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरकपुर में सागर अपनी दुकान के पास खड़ा था, तभी लक्की निवासी ग्राम सरकपुर अपनी गाड़ी से दूध डालकर वापस गाँव में जा रहा था, जिसकी गाड़ी से धूल उड़ने पर सागर और विनोद में बीच गाली-गलौच हो गयी थी, इसके बाद लक्की, विनोद, सुभाष, जयप्रकाश उर्फ कालिया, वरुण ने सागर के साथ मारपीट की। फिर लक्की ने पिस्टल से सागर के ऊपर गोली चला दी गई जो सागर के पेट में लगी। इस मामले में थाना दनकौर पर मुकदमा दर्ज हुआ।

कार्यवाही का विवरणः

थाना दनकौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज 21 फरवरी को गोपनीय सूचना की सहायता से आरोपी लक्की,‌ वरुण को सलारपुर अंडरपास से चपरगढ को जाने वाले रास्ते के सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल-कारतूस व एक तमंचा दो कारतूस बरामद किये गये है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।