सीएम रेखा गुप्ता की अगुवाई में बनी नई दिल्ली कैबिनेट, विभागों का हुआ बंटवारा
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (20 फरवरी 2025): दिल्ली में नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने अपनी जिम्मेदारियों को संभाल लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास गृह, वित्त, सेवाएं, सतर्कता और योजना विभाग रखे हैं। वहीं, परवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री के रूप में शिक्षा, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्रिमंडल में मंजिंदर सिंह सिरसा को स्वास्थ्य, शहरी विकास और उद्योग विभाग का कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा, रविंद्र कुमार इंद्रज को सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मामलों और श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
कपिल मिश्रा को जल, पर्यटन और संस्कृति विभाग सौंपा गया है, जबकि आशीष सूद को राजस्व, पर्यावरण और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पंकज कुमार सिंह को कानून, विधायी कार्य और आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के सामने दिल्ली की विभिन्न चुनौतियों से निपटने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। खासतौर पर परिवहन, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और पर्यावरण जैसे अहम मुद्दों पर जनता की उम्मीदें सरकार से जुड़ी हुई हैं। देखना होगा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी टीम किस तरह से इन चुनौतियों का सामना कर राजधानी के विकास को नई दिशा प्रदान करती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।