MLC प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के समर्थन में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, शिक्षकों से मतदान की अपील
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (14/10/2026): मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंडित श्रीचंद शर्मा के समर्थन में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने समस्त शिक्षक मतदाताओं से उन्हें अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पंडित श्रीचंद शर्मा एक कर्मठ व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने पूर्व में एमएलसी रहते हुए शिक्षकों की अनेक समस्याओं का समाधान कराने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि श्रीचंद शर्मा शिक्षकों के हितों और उनकी समस्याओं को समझते हैं।
धीरेन्द्र सिंह ने सभी सम्मानित शिक्षक मतदाताओं से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का प्रत्येक मत उनके सम्मान, हितों और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने शिक्षकों से एकजुट होकर श्रीचंद शर्मा का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षकों के सम्मान, हितों और अधिकारों को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ उन्हें अपना समर्थन प्रदान करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।