बीजेपी जिलाध्यक्ष ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के लिए मांगा समर्थन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (14/10/2026): भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को ग्रेटर नोएडा और आसपास के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के समर्थन में शिक्षकों से संवाद किया गया और आगामी एमएलसी चुनाव में मतदान करने की अपील की गई। अभियान के दौरान शिक्षा के विकास और शिक्षकों के सम्मान से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

इस अभियान के तहत NIET कॉलेज, जीएन कॉलेज, जीएनआईओटी कॉलेज, लॉयड कॉलेज, जीएल बजाज कॉलेज, कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा, एलआर इंटरनेशनल स्कूल, जनता इंटर कॉलेज याकूबपुर, शहीद भगत सिंह स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट, एनपीएस इंटरनेशनल स्कूल, पारस पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल सहित कई संस्थानों में संपर्क किया गया। यहां संस्थानों के निदेशकों, प्रबंधकों और शिक्षकों के साथ बैठकें कर चुनाव से संबंधित विषयों पर बातचीत की गई।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों के अधिकारों और हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, दीपक भारद्वाज, अरुण प्रधान, कर्मवीर आर्य, एमडी नीना अग्रवाल, डॉ. शालू त्यागी, सीईओ स्वदेश सिंह, निदेशक अखिलेश सिंह, शशांक अवस्थी, प्रीति सिरोही और भंवर सिंह नागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों ने शिक्षकों तक अपनी बात पहुंचाई और आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समर्थन मांगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।