नई दिल्ली (19 फरवरी 2025): दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बना ली है, लेकिन फिलहाल नाम को गोपनीय रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का नाम एक सीलबंद लिफाफे में बंद कर दिया गया है, जिसे आज शाम होने वाली विधायक दल की बैठक में खोला जाएगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे और वहीं औपचारिक रूप से दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।
आज शाम होने वाली विधायक दल की बैठक दिल्ली की राजनीतिक दिशा तय करेगी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और सभी नवनिर्वाचित विधायक इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। माना जा रहा है कि पार्टी ने ऐसा फैसला आंतरिक सहमति और एकता बनाए रखने के लिए किया है। इस बीच, दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का दौर जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।