“यही रात अंतिम, यही रात भारी…”, दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह का इतिहास | टेन न्यूज विशेष

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 दिसंबर 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल की है। जिसके बाद से दिल्ली में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। कई सवाल हैं कि आखिर 27 साल के बाद जब बीजेपी की वापसी हुई है तो बीजेपी का ‘दुल्हा’ यानी दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा?, मंत्रिमंडल में किन विधायकों को शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 05 फरवरी 2025 को मतदान हुए और 08 फरवरी 2025 को नतीजे घोषित हुए, बीजेपी ने बहुमत हासिल की लेकिन 11 दिन बीत जाने के बाद भी दिल्ली में नई सरकार का गठन नहीं हुआ है और दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का निर्णय नहीं हुआ है। विपक्षी पार्टी इसे मुद्दा बनाकर बीजेपी पर हमला बोल रही है। लेकिन यह कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली में सरकार गठन में इतना विलंब हुआ है, इससे पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है।

Delhi Elections 2025

दिल्ली में सरकारों के शपथ ग्रहण समारोह का इतिहास

2013 में शपथ ग्रहण में लगा था सबसे लंबा समय: यह कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली में सरकार गठन में विलंब हो रहा है। इससे पहले भी कई बार दिल्ली में सरकार गठन में विलंब हो चुका है। 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी, भाजपा ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस पार्टी के खाते में 8 सीटें गई थी।

राजनीतिक पंडित बताते हैं कि 2013 विधानसभा चुनाव के बाद तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग ने पहले भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया लेकिन संख्या बल नहीं होने के कारण भाजपा सरकार बनाने में असमर्थ रही और उसके बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में अपनी सरकार बनाई। इस पूरे प्रक्रिया में कुल 20 दिन लगे, 08 दिसंबर 2013 को नतीजे आए थे और 28 दिसंबर 2013 को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाता था।

BJP, Bharatiya Janata Party

वर्ष 1993 विधानसभा चुनाव:

1993 विधानसभा चुनाव के नतीजे 29 नवंबर को आए और 02 दिसंबर को मदनलाल खुराना ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

1998 विधानसभा चुनाव:

1998 विधानसभा चुनाव के नतीजे 28 नवंबर को आए और 03 दिसंबर को शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

2003 विधानसभा चुनाव:

2003 विधानसभा चुनाव के नतीजे 04 दिसंबर को आए और 15 दिसंबर को शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

2008 विधानसभा चुनाव:

2008 विधानसभा चुनाव के नतीजे 08 दिसंबर को आए और 17 दिसंबर को शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

2013 विधानसभा चुनाव:

2013 विधानसभा चुनाव के नतीजे 08 दिसंबर को आए और 28 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

2015 विधानसभा चुनाव:

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 फरवरी को आए और 14 फरवरी को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2020 विधानसभा चुनाव:

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आए और 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

2025 विधानसभा चुनाव:

2025 विधानसभा चुनाव के नतीजे 08 फरवरी को आए और 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह।।

रंजन अभिषेक (टेन न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली)


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।