नोएडा में समाजवादी महिला सभा द्वारा चर्चा का आयोजन, महंगाई-बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (19 फरवरी 2025): नोएडा के सेक्टर 63 ए में समाजवादी महिला सभा के संयोजन में पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय, आरक्षण, बेरोजगारी, महंगाई और जाति जनगणना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी घोषणाओं के बावजूद भाजपा सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और उनके अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष फकीरचंद नागर, अमन यादव, कृष्ण गर्ग, मोहित यादव, कुमारी प्राची यादव, अक्षय चौधरी, पीतम यादव, अंजलि श्रीवास्तव, ईश्वर, राधेलाल, सत्य प्रधान, राजवीर प्रधान, प्रेमपाल यादव, प्रीतम कौर सहित अन्य पदाधिकारीगण कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभा के दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनता से समाजवादी विचारधारा को अपनाने और सामाजिक न्याय के संघर्ष में आगे आने का आह्वान किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।