स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल को लिखा पत्र, दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष को लेकर कर दी बड़ी मांग!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, (19 फरवरी 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष (LOP) के पद पर दलित विधायक की नियुक्ति की मांग की है।
स्वाति मालीवाल ने अपने पत्र में याद दिलाया कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान AAP ने जीत के बाद एक दलित को उपमुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब जब दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का समय आया है, तो AAP को अपने वादे पर कायम रहना चाहिए और इस पद के लिए दलित समाज से आने वाले किसी विधायक को चुनना चाहिए।
उन्होंने इस फैसले को महज राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि पार्टी की मूल विचारधारा का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय समाज में समानता और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल से पंजाब जैसी वादा खिलाफी न दोहराने और इस ऐतिहासिक अवसर पर सही निर्णय लेने की अपील की। अब देखना होगा कि AAP नेतृत्व उनकी इस मांग पर क्या रुख अपनाता है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।