New Delhi News (03 October 2026): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और पार्टी के विधायकों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। करीब ढाई घंटे चली बैठक में हरियाणा सरकार के कामकाज, विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और जनता से सीधे जुड़ाव को लेकर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने विधायकों से उनके क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी लिया।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने विधायकों से विकास कार्यों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधायक जनता को साथ लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के विकास को आगे बढ़ाएं। प्रधानमंत्री ने विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता से सीधे जुड़े कम से कम एक स्थायी जनसेवा प्रकल्प शुरू करने का सुझाव भी दिया, जो उनके कार्यकाल के बाद भी जारी रह सके।
प्रधानमंत्री ने ऐसे प्रकल्पों के उदाहरण के तौर पर स्कूल शुरू करने, गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करने और अन्य जनसेवा से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। उनका जोर इस बात पर था कि किसी विधायक की ओर से शुरू किया गया सेवा कार्य केवल उसके कार्यकाल तक सीमित न रहे, बल्कि लंबे समय तक समाज के लिए उपयोगी बना रहे। बैठक में प्रधानमंत्री ने हरियाणा से जुड़ी अपनी पुरानी यादों और अपने साथ काम कर चुके लोगों का भी जिक्र किया।
कृषि क्षेत्र को लेकर भी प्रधानमंत्री ने विधायकों को सुझाव दिए। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में हरियाणा सरकार की योजनाओं, स्थानीय विकास, कृषि और जनता की भागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के साथ हुई इस बैठक में विधायकों को अपने क्षेत्रों में विकास के साथ जनसेवा और लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।