दिल्ली में अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद, 2,101 किलो पटाखे जब्त; तीन गिरफ्तार
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (03 October 2026): दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के आउटर नॉर्थ जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने अवैध पटाखों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने दो टाटा ऐस वाहनों और अलीपुर स्थित एक गोदाम से कुल 2,101 किलो अवैध पटाखे बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह खेप हरियाणा से दिल्ली में लाकर खपाने की तैयारी थी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा से UER-II और बवाना के रास्ते दिल्ली में अवैध पटाखों की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर AHTU टीम ने निगरानी बढ़ाई और दो संदिग्ध टाटा ऐस वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। दोनों वाहनों से कुल 1,350 किलो पटाखे बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने मामले की कड़ी जोड़ते हुए अलीपुर के ZMH चौक स्थित एक गोदाम तक पहुंच बनाई।
गोदाम की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां 751 किलो अतिरिक्त अवैध पटाखे मिले। इस तरह वाहनों और गोदाम से बरामद पटाखों की कुल मात्रा 2,101 किलो हो गई। पुलिस ने मौके से अमित गुप्ता (42), सुनील (42) और मनोज कुमार (34) को गिरफ्तार किया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पटाखों की खरीद कहां से की गई थी, दिल्ली में इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था और इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस बरामद पटाखों की सप्लाई चेन और आरोपियों से जुड़े अन्य संपर्कों की भी जांच कर रही है, ताकि अवैध पटाखों के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।