Noida News (03/10/2026): सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर में शनिवार को एक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सोसाइटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि एस्पायर टावर करीब 80 मंजिला इमारत है। सामने आए वीडियो में युवक 43वें फ्लोर की रेलिंग के पास दिखाई दे रहा है। कुछ सेकंड तक वह रेलिंग पर ही नजर आया। इसी दौरान फ्लोर पर एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद दिखाई देता है। हालांकि, इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, युवक ने नीचे छलांग लगा दी।
जमीन पर गिरने के बाद युवक के शरीर के गंभीर रूप से क्षत-विक्षत होने की बात सामने आई है। घटनास्थल पर खून फैल गया था और शरीर के अवशेष आसपास के हिस्से में बिखर गए। पुलिस ने मौके की जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस अब मृतक की पहचान कराने में जुटी है। मौके से मिले साक्ष्यों के साथ टावर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सामने आए वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक सोसाइटी में रहता था या किसी अन्य काम से वहां पहुंचा था। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।