ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, 10 अक्टूबर को दिल्ली में ‘कॉकरोच’ प्रदर्शन का ऐलान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03 October 2026): ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो पूरे भारत से लोग दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।

अभिजीत दिपके ने अपने पोस्ट में कहा कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यदि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर जाने से रोका, तो जहां उन्हें रोका जाएगा, वहीं ‘जंतर-मंतर’ बना दिया जाएगा।

पोस्ट में प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताते हुए 20 जुलाई जैसी कार्रवाई दोबारा नहीं दोहराने की चेतावनी भी दी गई। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताते हुए बड़ी संख्या में लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है।

इस ऐलान के बाद 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था पर भी नजर रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।