यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव! आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनेंगी प्रदेश अध्यक्ष

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Uttar Pradesh News (02 October 2026): सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है। आराधना मिश्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। पार्टी नेतृत्व चुनाव से पहले संगठनउत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रतापगढ़ के रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को  को नए सिरे से सक्रिय करने और प्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में बदलाव कर सकता है।

आराधना मिश्रा का समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ राजनीतिक समन्वय भी चर्चा में रहा है। ऐसे में उन्हें प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपे जाने की संभावित कवायद को विपक्षी गठबंधन के भीतर तालमेल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। खासतौर पर गठबंधन से जुड़े मुद्दों पर समन्वय बेहतर रखने और भविष्य में किसी तरह की राजनीतिक परेशानी से बचने के लिए पार्टी नेतृत्व उनके नाम पर विचार कर सकता है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अंतिम फैसला और आधिकारिक घोषणा कांग्रेस नेतृत्व की ओर से किया जाना बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक, आराधना मिश्रा के साथ संगठन में तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी संभावना है। इसके जरिए कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश कर सकती है। आराधना मिश्रा के संभावित चयन को पार्टी की ब्राह्मण नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव से पहले प्रदेश संगठन में होने वाला यह बदलाव कांग्रेस की आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।