New Delhi News (02 अक्टूबर 2026): मिड-एयर विमान हाईजैक कर 9/11 जैसी घटना दोहराने के खतरनाक इरादे को अपने अदम्य साहस और वीरता से विफल करने वाले भारतीय हिंदू पायलट कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वास्थ्य होने व उनकी दीर्घायु हेतु एक भव्य कृतज्ञता व शुभकामना यज्ञ का आयोजन किया गया।
दक्षिणी दिल्ली के ईष्ट ऑफ कैलाश स्थित आर्य समाज मंदिर-संत नगर में आज प्रातः काल हुए यज्ञोपरांत मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कैप्टन स्मित मच्छर के अदम्य ‘साहस को प्रणाम’ करते हुए कहा, “आज समस्त भारत को इस वीर हिंदू पायलट पर गर्व है, जिन्होंने गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान होने के बावजूद अपनी जान की परवाह नहीं की। 32,000 फीट की ऊंचाई पर कायर जिहादी मानसिकता के सह-पायलट से मुकाबला करते हुए उन्होंने समय पर कॉकपिट का द्वार खोला, जिससे विमान में सवार अन्य यात्रियों को सहायता का अवसर मिला और तेजी से ऊंचाई खो रहे विमान को सुरक्षित संभाला जा सका।”
विनोद बंसल ने आगे कहा कि इस घटना ने पुनः यह स्थापित कर दिया है कि एक ओर वह कट्टरपंथी मानसिकता है जो अपने मजहबियों को छोड़, दुनिया भर से सबके विनाश के लिए जुटी है तो वहीं वह भारतीय हिंदू सोच है जो संपूर्ण मानवता की सुरक्षा और कल्याण के लिए सर्वस्व समर्पण करने से भी पीछे नहीं हटती।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कैप्टन स्मित मछार के परिवार से बात करने और उनकी सराहना करने के कदम को प्रशंसनीय बताया। साथ ही, उन्होंने विश्व के अन्य बड़े नेताओं द्वारा भी इस भारतीय पायलट की दिल खोलकर प्रशंसा किए जाने से भारतीय सभ्यता की विशाल हृदयता का डंका पूरे विश्व में बजने की बात कही।
यज्ञ का संचालन करते हुए दर्शनाचार्या विमलेश आर्य ने कहा कि यह घटना ‘बुराई पर अच्छाई की विजय’ का जीवंत प्रतीक है और संपूर्ण भारतवर्ष के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने वीर हिंदू पायलट के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए।
इस गरिमामयी और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम में आर्य समाज के मंत्री डॉ वरुण कुमार, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सूद, ट्रस्टी संजय सिकरिया, संरक्षक विजय पाल कौशिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रभात रमन व टेकराज, सेवा भारती के प्रकाश मिश्र, कमला नेहरू कॉलेज के प्रो. डॉ अंकुर राज सहित स्थानीय आरडब्ल्यूए व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।