Noida News (30/09/2026): नोएडा में यमुना नदी में पहुंचने वाले प्रदूषित पानी को नियंत्रित करने के लिए प्राधिकरण ने नई कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। बुधवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यमुना की सफाई को लेकर विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। नोएडा क्षेत्र में करीब 17 किलोमीटर तक यमुना का प्रवाह है, जबकि शहर के कई छोटे-बड़े नालों का पानी कोंडली नाले के माध्यम से नदी तक पहुंचता है।
प्राधिकरण की योजना नालों में जाने वाले पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर कुल 24 एसटीपी लगाए जाने हैं। इनमें 8 एसटीपी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही 3 फाइको-फाइको ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सीओडी और बीओडी जैसे प्रदूषणकारी तत्वों के स्तर को कम करना है।
अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित 13 एसटीपी में से 5 की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इनकी तकनीकी जांच IIT दिल्ली द्वारा की जा रही है। इन पांच संयंत्रों को दिसंबर 2027 तक स्थापित करने का लक्ष्य है, जबकि शेष 8 एसटीपी दिसंबर 2028 तक तैयार किए जाने प्रस्तावित हैं। प्राधिकरण का कहना है कि सभी परियोजनाएं पूरी होने के बाद नालों से यमुना में जाने वाले पानी की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
यमुना की सफाई को लेकर केंद्र स्तर पर भी बड़े पैमाने पर योजना बनाई गई है। नेशनल एक्शन प्लान के तहत 18,600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रावधान बताया गया है। 21 मई 2026 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तैयार रिपोर्ट के मुताबिक यमुना कैचमेंट क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 7,999.63 एमएलडी घरेलू सीवेज निकलता है। इसमें से 6,243.83 एमएलडी का उपचार हो रहा है, जबकि 1,755.80 एमएलडी सीवेज के लिए अभी ट्रीटमेंट गैप मौजूद है।
रिपोर्ट में यमुना बेसिन के 520 बड़े नालों को चिह्नित किया गया है। इनमें दिल्ली से करीब 5,188 एमएलडी, उत्तर प्रदेश से 2,972.66 एमएलडी और हरियाणा से लगभग 1,493 एमएलडी पानी निकलने की जानकारी दी गई है। गौतमबुद्ध नगर समेत गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, गुरुग्राम और फरीदाबाद को प्रमुख प्रदूषण हॉटस्पॉट में शामिल किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक नालों के पानी का प्रभावी उपचार यमुना में प्रदूषण के दबाव को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।